मिर्ज़ापुर में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के आगमन पर कार्यकर्ताओ ने किया जोरदार स्वागत
मिर्ज़ापुर में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के आगमन पर सपा नेताओं व कार्यजरतो ने गर्म जोशी के साथ उनका स्वागत किया , मिर्ज़ापुर के सबरी स्थित एक निजी लान में आज समाजवादी पार्टी की ओर से मान-सम्मान कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था , कार्यक्रम में सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के पहुंचने पर रास्ते भर कार्यकर्ताओ ने उनका जोरदार स्वागत किया , आयोजित मान-सम्मान कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि इस देश में गरीब दलित और पिछड़ों को उनका अधिकार दिलाने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कटिबंध है, और उसी के तहत संविधान मान की स्थापना की जा रही है, मिर्जापुर के 397 मझवां विधानसभा उप चुनाव को लेकर बोले हम पूरी तरह तैयार है, प्रदेश में होने वाले दस सीट पर उपचुनाव को हम जीतने जा रहे हैं, भाजपा की सरकार संविधान व आरक्षण को खत्म कर देना चाहती है, समाजवादी पार्टी संविधान और आरक्षण को बचाने के लिये कटिबद्ध है, उन्होने कहा कि आरक्षण का संकल्प महात्मा ज्योतिबा फूले ने भी सभी को संख्या के अनुपात में देने की बात कही थी, संविधान निर्माता बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर ने 1950 में आरक्षण को संवैधानिक दर्जा दिया था , भाजपा सरकार में मंहगाई चरम पर है, चारो तरफ लूट, अत्याचार बढ़े है, महिलायें भी असुरक्षित है, ऐसी सरकार को उखाड़ फेकने के लिये सपा सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन करेगी,