मिर्ज़ापुर में राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आवास पर ईडी के छापे को लेकर आप नेताओ का प्रदर्शन
मिर्ज़ापुर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज जिला कलेक्ट्रेड में राज्यसभा सांसद संजय सिंह के दिल्ली आवास पर हुई छापेमारी को लेकर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन को सौंपा , ईडी द्वारा किए गए छापेमारी एवं केंद्र सरकार के तानाशाही रवैया को लेकर आम आदमी पार्टी कर जिला अध्यक्ष, व जिला महासचिव दिलीप सिंह गहरवार के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए कहा कि सांसद संजय सिंह के आवास पर केंद्र सरकार की जांच एजेंसी द्वारा छापेमारी हताशा को दर्शाता है , आम आदमी पार्टी सरकार की किसी भी कार्रवाई से डरने वाली नहीं है , प्रदेश सचिव सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने कहा कि सांसद संजय सिंह के आवास पर ईडी द्वारा छापेमारी केंद्र सरकार के सह पर हो रही है प्रवर्तन निदेशालय इनकम टैक्स विभाग एवं सीबीआई केंद्र सरकार की इशारों पर विपक्षी दलों के नेताओं के आवाज को दबाने के लिए कार्य कर रही है ,