मिर्ज़ापुर में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी के आगमन को लेकर कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने किया निरीक्षण
मिर्ज़ापुर जनपद में दो वीवीआईपी के दौरे को लेकर प्रशासन हाईअलर्ट पर है, एक मार्च को जहा केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी के प्रस्तावित आगमन है, तो वही दो मार्च को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का प्रस्तावित आगमन है, केन्द्रीय कैबिनेट सड़क प्रूवह्न एव राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी एक मार्च को मिर्जापुर अपने प्रस्तावित कार्यक्रम में सर्व प्रथम विंध्याचल में माँ विंध्यवासिनी के धाम में दर्शन करने के बाद नगर के पॉलिटेक्निक कालेज के मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए छः लेन गंगा नदी के पुल का शिलान्यास करेंगे, साथ ही जनपदवासियों को करोड़ों का अन्य सौगात भी देंगे , वही 2 मार्च को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी पटेल का भी प्रस्तावित आगमन होने जा रहा है , मिर्ज़ापुर जनपद में दो वीवीआईपी के आगमन को लेकर आज यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल और हेलीपेड का निरिक्षण कर तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया ,