मिर्ज़ापुर में यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के दोनों पालियो में आज 1149 परीक्षार्थियो ने छोड़ी परीक्षा
मिर्ज़ापुर में आज 18 फरवरी को दूसरे दिन यूपी पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा के दोनों पालियो में 1149 परीक्षार्थियो ने अपनी परीक्षा को छोड़ दिया , जिला विद्यालय निरीक्षक अमर नाथ सिंह ने दोनो पालियो की परीक्षाओ के समाप्त होने के पश्चात बताया कि जनपद में कुल 21 परीक्षा केन्द्रो पर आयोजित प्रथम पाली में 9672 पंजीकृत परीक्षार्थियो के सापेक्ष 9161 परीक्षार्थी ही उपस्थित होकर परीक्षा दी, 511 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें , इसी प्रकार द्वितीय पाली में कुल पंजीकृत 9672 परीक्षार्थियों में से 9034 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, 638 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें , आज दोनो पालियो की परीक्षा में 1149 परीक्षार्थियो ने अपनी परीक्षा को छोड़ दिया ,