मिर्ज़ापुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए गरीब अभिभावक आनलाइन करे आवेदन
मिर्ज़ापुर जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश चन्द्र दूबे ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुये बताया है कि जनपद मिर्ज़ापुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत सामूहिक विवाह का कार्यक्रम मेगा-इवेन्ट के रूप में माह नवम्बर, में 23, 24, 27, 28 एवं 29 शुभ मुहूर्त की तिथियों में आयोजित कराया जाना प्रस्तावित है , मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत आर्थिक रूप से गरीब अभिभावक, जो अपनी पुत्री की शादी उक्त सामूहिक शादी कार्यक्रम में सम्पन्न कराना चाहते है, वे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत आनलाइन आवेदन वेबसाइट https://cmsvy.upsdc.gov.in/applicationforms.php पर भरते हुये आवेदन-पत्र का प्रिन्टआउट आवष्यक संलग्नकों (यथा कन्या के आयु सम्बन्धी प्रमाण-पत्र, गरीबी रेखा/निराश्रित/बी0पी0एल0 कार्ड अथवा रू0 02.00 लाख वार्षिक सीमा तक का आय प्रमाण-पत्र, कन्या एवं वर की पासपोर्ट साइज फोटो, विधवा होने की स्थिति में पूर्व पति के मृत्यु प्रमाण-पत्र की प्रति, परित्यक्ता होने की स्थिति में न्यायालीय आदेष की प्रति एवं कन्या के बैंक खाता की प्रति) सहित विकास खण्ड मुख्यालय (ग्रामीण क्षेत्र), अधिषासी अधिकारी, नगर निकाय (शहरी क्षेत्र), अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत मिर्ज़ापुर अथवा जिला समाज कल्याण अधिकारी, कार्यालय मिर्ज़ापुर में जमा करना सुनिष्चित करें, ताकि उनके कन्याओं की शादी सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्पन्न करायी जा सके , योजनान्तर्गत कुल अनुमन्य धनराषि रू0 51000/- के सापेक्ष प्रत्येक शादी हेतु रू0 35000/- की धनराषि वधू के बैंक खाते में अन्तरित करायी जायेगी, साथ ही रू0 10000/- तक के उपहार सामग्री का वितरण किया जायेेगा एवं रू0 6000/- की धनराषि से उक्त सामूहिक समारोह को सम्पन्न कराये जाने के लिए कार्यक्रम आयोजक को उपलब्ध करायी जानी है ,