मिर्ज़ापुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन अमित श्रीनेत के नेतृत्व में मंदिर प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया
मिर्ज़ापुर में आनन्दस्वर मंदिर पर हनुमान चालीसा कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन अमित श्रीनेत के नेतृत्व में मंदिर प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया , इस मौके पर अमित श्रीनेत ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के दिन हम सब के संरक्षक गोरक्ष पीठाधीश्वर उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ जी का जन्मदिन नगर में स्थित आनंदेश्वर महादेव मंदिर पर हनुमान चालीसा कर एवं प्रभु की आरती कर सभी कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर मनायी गई , सभी कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मिलकर भजन कीर्तन कर महाराज के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना की , कार्यक्रम संयोजक अमित श्रीनेत ने आये हुए सभी कार्यकर्ताओ का दिल से आभार व्यक्त किया ,