मिर्ज़ापुर में भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर मंडलायुक्त कार्यालय पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
मिर्जापुर सहित पूरे प्रदेश में आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के निर्देश पर कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा, उसी क्रम में मिर्जापुर में विंध्याचल मंडल मंडलायुक्त कार्यालय पर आज कांग्रेस नेताओं ने धरना प्रदर्शन किया, प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष एवं विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में कानून एवं पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ आज हम लोगो ने मंडल मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया हैं, चौधरी ने कहा कि बीजेपी की केंद्र एवं प्रदेश में सरकार तानाशाही से सत्ता चला रही है, और भाईचारे के बीच नफरत फैला रही है, असंवैधानिक और अन्यायपूर्ण तरीके से बुलडोजर के निचे मानवता और इंसाफ को कुचलने वाली भाजपा का संविधान विरोधी चेहरा अब देश के सामने बेनकाब हो चुका है , आज कानून की जगह जंगल राज की स्थिति पैदा हो गई है, अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, जनता एवं व्यापारी अपनी जान माल और अपनी बहन बेटियों की सुरक्षा के लिए चिंतित है , धरना प्रदर्शन का अध्यक्षता कर रहे शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक एवं संचालन कर रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मीडिया प्रभारी छोटे खान ने मांग करते हुए कहा कि राहुल गांधी की लोकप्रियता से बीजीपी घबराई हुई है, लोकसभा विपक्ष के नेता राहुल गांधी का सुरक्षा बढ़ाया जाए , प्रदर्शन में शिव शंकर चौबे, शशि भूषण दुबे, दीपचंद जैन, भूपेंद्र शुक्ला, राजधर दुबे, सुधाकर, रमेश प्रजापति पप्पू, कमलेश ओझा सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे ,