मिर्ज़ापुर में फरार तीन वारण्टी गिरफ्तार 16 का शान्ति भंग में चालान
मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से फरार चल रहे तीन वारंटियों को आज पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया, तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने 16 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता B.N.S.S. 170/126/135 में चालान किया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना सन्तनगर पुलिस ने दो फरार वारण्टी 1.रामआसरे पुत्र दुलारे निवासी लेदुकी थाना संतनगर व 2.गोपाल पटेल पुत्र प्रेमचंद पटेल निवासी पंजरा थाना सन्तनगर जनपद को घर से गिरफ्तार किया, इसी क्रम में थाना लालगंज पुलिस भी फरार एक वारण्टी रमाकांत पुत्र सुखलाल निवासी झिंगहा थाना लालगंज को उसके घर से गिरफ्तार किया, गिरफ्तार सभी वारंटियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया, तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रो में पुलिस ने 16 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता B.N.S.S. 170/126/135 में चालान किया, थाना कोतवाली शहर में 04, थाना विन्ध्याचल में 02, थाना कोतवाली देहात में 04, थाना चील्ह में 01, थाना हलिया में 01, थाना चुनार में 01, थाना अदलहाट में 03 व्यक्ति का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता B.N.S.S. 170/126/135 में चालान किया गया ,