मिर्ज़ापुर में पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को दी गयी श्रद्धाजंलि
मिर्ज़ापुर पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस समारोह का आयोजन किया गया , इस मौके पर पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचंल परिक्षेत्र आर.पी.सिंह व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा सहित तमाम पुलिस के अधिकारी और कर्मचारीगण ने शाहिद हुए पुलिस के जवान जो अपने कर्तव्य को निभाते हुए अपने प्राणों को देश के लिए न्यौछावर कर दिया , उन अमर शहीदों की याद में पुलिस स्मृति दिवस प्रति वर्ष आयोजन किया जाता है , कार्यक्रम में शहीद हुए पुलिस जवानों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी , एवं शहीद हुए पुलिस जवानों की आत्मिक शांति के लिए गार्द द्वारा सलामी देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया , इस मौके पर सेना नायक 39वीं वाहिनी पीएसी , अपर पुलिस अधीक्षक नगर , अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन , समस्त क्षेत्राधिकारीगण , प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे ,