मिर्ज़ापुर में पिछले दो दिनों से रुक रुककर हो रही बारिश से धान की फसल को नुकसान तो कुछ फसलों में बनी संजीवनी
मिर्ज़ापुर में बीते दो दिनों से रुक रुककर हो रही बारिश से किसान अपने धान की फसल को लेकर परेशान हो गए है , रुक रुककर हो रही बारिश से खेतो और खलिहानों में किसान के भीगी धान की फसल सड़ने के कगार पर हो हो गए है, वही कुछ फसल के लिए ये पानी अमृत साबित हो रही है, जिसमे दलहनी, तिलहनी सरसों ,चना, मटर की फसल के लिए ये पानी संजीवनी साबित हो रहा , मिली जानकारी के अनुसार हलिया थाना क्षेत्र में बारिश से धान की फसल को नुकसान पहुंचा है, किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं,