मिर्ज़ापुर में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ हादसे को देखते हुए विंध्याचल में पुलिस प्रशासन अलर्ट
मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बीती रात भगदड़ में हुए 18 लोगो की मौत बड़े हादसे को ध्यान में रखते हुए मिर्ज़ापुर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गयी, विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर बीएसएफ आरसीएफ आरपीएफ और जीआरपी के जवान सुरक्षा के मद्देनजर प्लेटफार्म पर ट्रेन पहुंचते ही सुरक्षा कर्मी अपने निगरानी में श्रद्धालुओं को बैठवाने का काम कर रहे, ट्रेन के रुकने पर चार वॉकिंग टॉकिंग से भीड़ को वॉच करने के बाद ट्रेन को रवाना किया जा रहा है, तो वही मिर्ज़ापुर की जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा और एडीएम शिव प्रताप शुक्ला विंध्याचल रेलवे स्टेशन का भ्रमण कर जायजा लिया,