मिर्ज़ापुर में दिनदहाड़े अधिवक्ता की हत्या के बाद अधिवक्ता समाज में भारी आक्रोश मोर्चरी के बाहर लगाया जाम पुलिस मुर्दाबाद के नारे
मिर्ज़ापुर थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के कतवारू का पूरा के सदभावना नगर में आज सुबह टहलने निकले अधिवक्ता राजीव सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी, अधिवक्ता की हत्या के बाद अधिवक्ता समाज में भारी आक्रोश देखा गया, मोर्चरी के बाहर बड़ी संख्या में अधिवक्ता व परिजनों ने मिलकर जाम लगा सड़क के बीच बैठ गए, और पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की, पुलिस के आलाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगो को समझा मामला शान्त कराया, पुलिस उस हर रास्ते की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जिससे अपराधी भागे थे, घर वालो ने हमलावरों की पहचान कर नामजद तहरीर दी है, अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया है ,