मिर्ज़ापुर में तेजी से बढ़ रहा गंगानदी में पानी जलस्तर चेतावनी निशान से 4.5 मीटर दूर
मिर्ज़ापुर गंगानदी में पानी के बढ़ने का रफ्तार इन दिनों तेज हो गया , MCD के ताजा आकड़ो के मुताबिक गंगा नदी 6.75 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से खतरे की निशान की ओर आगे बढ़ रही है , पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार भारी बारिश होने व विभिन्न बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण गंगा नदी के जलस्तर में भारी वृद्धि होने लगी है , आज मंगलवार को सुबह 8 बजे जारी आकड़ो के मुताबिक 4.75 सेमी प्रति घंटा बढ़ने की रफ्तार रही , तो वही दोपहर 12 बजे तक 6.75 प्रति घंटा बढ़ने की रफ्तार हो गयी , जिसकी वजह से गंगा नदी का जलस्तर 72.21 तक पहुंच गया , जिसको देखते हुए गंगा के किनारे गांव में बसे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है , मिर्ज़ापुर जनपद में गंगा नदी का चेतावनी बिंदु 76.724 मीटर है, जब कि खतरे का निशान 77.724 मीटर पर है , गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु से करीब 4.5 मीटर अभी दूर है, तो वही खतरे के निशान से 5.5 मीटर नीचे है ,