मिर्ज़ापुर में ताईक्वांडो खेल के माध्यम से बच्चो ने मतदाता जागरूकता का दिया संदेश
मिर्ज़ापुर में आज ताईक्वांडो खेल के माध्यम से प्रतिभाग किये बच्चो ने मतदाता जागरूकता का संदेश दिया, जनपद में आगामी लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदाताओ को मतदान करने की अपील किया, मिर्ज़ापुर जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन की देखरेख में मतदाता जागरूकता संदेश को लेकर तरह-तरह के कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा है, आज राजकीय इण्टर कालेज (जी0आई0सी0) महुवरिया में प्रभारी अधिकारी स्वीप/मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार की देखरेख में जिला क्रीड़ा अधिकारी के द्वारा ताईक्वांडो के छात्रोके द्वारा ताईक्वांडो प्रतियोगिता कराकर लोगो में मतदान के प्रति जागरूकता को लेकर अपील की गयी, कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों/छात्रो को मेडल, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ,