मिर्ज़ापुर में ठग गैंग के तीन शातिर ठग गिरफ्तार नीव खुदाई में खजाना निकालने के नाम पर करते थे ठगी
मिर्ज़ापुर में ठग गैंग के तीन शातिर ठगो को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 07 पीली धातु की सिल्ली और 25 हजार रुपये नगद बरामद कर तीनो ठगों को जेल भेज दिया , ये लोग नीव खुदाई में खजाना निकालने के नाम पर लोगो से ठगी किया करते थे , मामला मिर्ज़ापुर के थाना चील्ह क्षेत्र के रहने वाले दिलीप कुमार यादव पुत्र राजेश यादव नर थाना चील्ह पर तीन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया कि नींव की खुदाई से खजाना प्राप्त होने की लालच देकर इन लोगो ने डरा-धमका कर 4.52 लाख की ठगी कर लिया , पुलिस ने मामले की गम्भीरता व ठगी को देख कार्यवाही करते हुए, 1.जगदीश यादव पुत्र लल्लन यादव निवासी ग्राम गडगेडी थाना चील्ह, 2.चन्द्रिका प्रसाद पुत्र जोखन निवासी माधोपुर हरिजन बस्ती थाना रोहनिया जनपद वाराणसी, 3.महमूद उर्फ बुलबुल पुत्र हबीब निवासी दलापट्टी थाना चील्ह को गिरफ्तार कर ठगी का बचा 25 हजार रुपये व 07 पीली धातु की सिल्ली को बरामद कर कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए जेल भेज दिया ,