मिर्ज़ापुर में चुनाव पकड़ा जोर मड़िहान क्षेत्र में पिछड़ा मोर्चा कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
मिर्ज़ापुर जनपद में जैसे जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, हर नेता अपनी पार्टी के प्रत्याशी के लिए जनसभा और जनसम्पर्क करते हुए जनता से अपनी पति के उम्मीदवार को जिताने की अपील करते नजर आ रहे है, जनपद में चुनाव प्रचार अब जोर पकड़ लिया है , आज मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के संतनगर में बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया गया , कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा एनडीए की सरकार में पिछड़ा वर्ग सशक्त बन रहा है , एनडीए सरकार में पिछडो का हक सबसे ऊपर रखा गया है , हमारी सरकार ने ओबीसी वर्ग को मेडिकल व डेंटल में शिक्षा के लिए 27%आरक्षण , मोदी सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं गरीबों को घर प्रधानमंत्री आवास योजना , आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड , धुएं से मुक्ति के लिए उज्ज्वला गैस दिया , प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ पिछडो वचितो को सबसे ज्यादा मोदी सरकार में मिला है , पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामकुमार विश्वकर्मा ने कहा की एनडीए गठबंधन लोकसभा प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल ने संसद के सत्र में लगातार पिछडो के हक के अधिकारो के विषयों को संसद में उठाया है , आज पिछड़ा वर्ग मोदी जी की सरकार एक बार फिर बनाने जा रही है , अनुप्रिया पटेल तीसरी बार मिर्जापुर की सांसद आप सभी के आशीर्वाद से बनने जा रही है ,