मिर्ज़ापुर में गर्मी का कहर जारी सड़कों पर पसरा सन्नाटा घरो में दुबके लोग
मिर्ज़ापुर में आज गर्मी का ऐसा कहर जारी रहा कि चारो तरफ सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा इससे पता चलता है कि भीषड़ गर्मी की वजह से लोग घरो में दुबके रहे , आज सूरज ने अपने तल्ख तेवर दिखाते हुए लोगो को घरों में कैद कर दिया , जरूरी काम होने पर ही लोग अपने घरों से बाहर निकल रहे थे , मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि अभी कुछ दिनों में गर्मी अपना सितम दिखयेगी , मौसम विभाग की माने तो अभी कुछ दिनों और बढ़ सकती है गर्मी , मौसम विभाग ने दो दिनों गर्मी के बाद बारिश की चेतावनी भी जारी करते हुए बताया कि एक के बाद एक नए पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक से फिर उत्तर भारत से मध्य भारत व पूर्वी भारत के राज्यों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि व धूल भरी आंधी देखने को मिलेगी , एक हफ्ते में लोगो को गर्मी से काफी रहात मिलेगी , ऊंचे पहाड़ों पर भारी ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश होने की संभावना है , जिसका असर मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा , 24 मई से लेकर 28 मई तक बारिश होने की संभावना है ,