मिर्ज़ापुर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुआ पहली पारी का 15 केंद्रों पर PET परीक्षा
मिर्ज़ापुर जनपद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुआ PET पहली पारी का परीक्षा , जनपद के 15 केंद्रों पर लगभग 26242 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा जिला प्रशासन ने PET परीक्षा को लेकर पहले से ही सारी तैयारियां पूरा कर लिया था , निर्धारित 15 व 16 अक्टूबर दो पालियों में होने वाली परीक्षा केंद्रों को जिला मजिस्ट्रेट ने 15 केंद्र बनाकर पांच सेक्टरों में विभाजित कर दिया था , केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को परीक्षा के दौरान चालू रखने का निर्देश दिया गया था , जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बताया कि परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे , प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी , सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल के साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट को निगरानी करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है , PET नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए हर तरह से निगरानी रख्खी जा रही है ,