मिर्ज़ापुर में उपखनिजों का परिवहन करने वाले 174 वाहनों को किया गया सीज, 257 लाख राजस्व जुर्माना की होगी वसूली
मिर्ज़ापुर जनपद में 01 मई से 14 जून तक विशेष अभियान चलाकर उपखनिजों का परिवहन करने वाले 174 वाहनों को जांच के दौरान पकड़ा गया , जिन्हें सीज कर दिया गया, पकड़े गए वाहनों से 257 लाख राजस्व जुर्माना की राजस्व की होगी वसूली, मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देश के क्रम में खान अधिकारी, मिर्ज़ापुर, मानचित्रकार, खनिज विभाग, एवं खनिज मोहर्रिर, की टीम द्वारा 01 मई से 14 जून तक जनपद के अलग अलग क्षेत्रो में विशेष अभियान चलाकर उपखनिजों का परिवहन करने वाले वाहनों की जाँच की गयी, जाँच के दौरान बिना परिवहन प्रपत्र/आई0एस0टी0पी0/ओवरलोड परिवहन करने वाले 174 वाहनों को पकड़ा गया , 49 वाहन को थाना-अदलहाट में, 49 वाहन को थाना-अहरौरा में, 22 वाहन को थाना-मण्डी समिति में, 03 वाहन को थाना-चील्ह में, 01 वाहन को पुलिस चैकी टेढ़वा में, 07 वाहन को थाना-मड़िहान में, 02 वाहन को पुलिस चौकी करनपुर में, 07 वाहन को थाना-बरकछा में, 11 वाहन को थाना-कजरहट में, 07 वाहन को थाना-लालगंज में, 02 वाहन को चौकी अदलपुरा में, 06 वाहन को थाना-नरायनपुर में, 01 वाहन को चौकी-दुबार कलां में, 01 वाहन को थाना-गैपुरा में, 01 वाहन को चौकी टेढ़वा में, 03 वाहन को चौकी शेरवाँ में 02 वाहनों को सीज किया गया, पुलिस अभिरक्षा में दिया गया, कुल 174 वाहनों को बिना परिवहन प्रपत्र/आई0एस0टी0पी0/ओवरलोड परिवहन के जुर्म में पकडा गया , सभी वाहनों से खनन विभाग एवं परिवहन विभाग द्वारा लगभग कुल धनराशि रू0 257.18 लाख के राजस्व क्षतिपूर्ति/जुर्माना की वसूली की जायेगी, उपखनिजों का ओवरलोड परिवहन कर रहे वाहनों में परिवहन प्रपत्र जारी करने वाले खनन पट्टाधारकों से भी प्रति वाहन रु0 25,000.00 शास्ति की वसूली अलग से वसूली जाएगी ,