मिर्ज़ापुर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 24503 मामलों का हुआ निस्तारण
मिर्ज़ापुर दीवानी न्यायालय परिसर में आज आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 24503 मामलों का निस्तारण किया गया , सर्वोच्च न्यायालय एवं उ०प्र० राज्य विधिया सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत कार्यक्रम का शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनमोन पाल एवं सभी न्यायिक अधिकारीगण संयुक्त रूप से माँ सरस्वत की प्रतिमा पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किये , जनपद न्यायाधीश अनमोन पाल ने सभी न्यायिक अधिकारीगण एवं समस्त बैंकों के वरिष्ठ मैनेजर के साथ बैठकर राष्ट्रीय लोक अदालते में ज्यादा से ज्यादा मुकदमों का निस्तारण करने एवं वादकारियों को व्यापक सहुलियत प्रदान करने का निर्देश दिए , न्यायालय में लम्बित 40 पारिवारिक मामलों में सुलह-समझौत कराते हुए पति-पत्नी को साथ-साथ रहने के लिए राजीखुशी घर भेजा गया , मोटर दुर्घटना प्रतिकर मामलों का निस्तारण किए और 3 करोड़ 71 लाख 51 हजार 113 रूपये प्रतिकर के रूप में मृतकों व घायलों के परिजनों को दिलाये गये , अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम श्रीमती रचना अरोरा , विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट बलजोर सिंह , तृतीय अपर जनपद न्यायाधीश रजत सिन्हा , विशेष न्यायाधीश ई.सी. एक्ट जितेन्द्र मिश्रा , विशेष न्यायाधीश पॉक्सो सन्तोष कुमार तिवारी , पंचम अपर जिला जज चन्द्रशेखर मिश्रा ने आर्यन के मुकदमों का निस्तारण किए , अपर जिला जज कोर्ट-2 श्री बायु नन्दन मिश्रा ने 05 मुकदमों का निस्तारण किए और 2500 / - जुर्माना अपर जिला जज एफटीसी सचिव डीएलएसए लाल बालू यादव ने 5017 बैंक ऋण प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर कराये और 5.16 करोड़ पर बकायेदारों से समझौता कराकर ऋणवसूली कराये , मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रत्नम श्रीवास्तव ने कुल 2014 मुकदमों का निस्तारण और 16 लाख 45 हजार जुर्माना वसूल किए , इण्डियन बैंक, आर्यव्रत बैंक, बैंक आफ बडौदा, केनरा बैंक, पंजाब यूनियन बैंक आफ इण्डिया, यूको बैंक द्वारा पण्डाल लगाकर मामलों का निस्तारण किए , राष्ट्रीय लोक अदालत में आज कुल 24503 मामलों का निस्तारण किया गया ,