मिर्ज़ापुर में आज फिर एक पति ने पत्नी पर किया कुल्हाड़ी से वार हालत गंभीर
मिर्ज़ापुर थाना विंध्याचल क्षेत्र के मगरहा गांव में आज फिर एक पति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से मारकर घायल कर दिया , घायल पत्नी की हालत गंभीर होने पर डाक्टरो ने उसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया है , मिली जानकारी के अनुसार दो भाईयो के बीच हुए विवाद में पति अपनी पत्नी से कहा चलो मिलकर मामला खत्म कर देते है , तभी पत्नी बोली कि आप लोग जाकर आपस मे समझ ले इसी बात पर पति को गुस्सा आ गया और उसे कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी के सर और गर्दन पर वार कर दिया , जिससे पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी , जिसे एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला मंडलीय अस्पताल लाया गया , जहा पर डाक्टरो ने घायल की हालत को गंभीर देखते हुए वाराणसी के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया ,