मिर्ज़ापुर में आज एमआईएम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा बीजेपी सिर्फ जुबानी सब का साथ सबका विकास की बात करती है
मिर्ज़ापुर में आज लोकसभा चुनाव में अपना दल (K) के प्रत्यासी दौलत सिंह पटेल के पक्ष में नटवा स्थित वेडिंग मैरिज लॉन में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुचे , एमआईएम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी पर जम कर कटाक्ष किया , उन्होंने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के मुस्लिम आरक्षण पर समीक्षा को लेकर दिए बयान पर कहा कि हम इतना कहना चाहते ही कि मोदी जी को पशमंदा मुसलमान से कितनी मोहब्बत है , 1950 का प्रेसिडेंसिल डॉक्युमेंट निकालिए उनको हक दीजिये, यह लोग सिर्फ जुबानी सब का साथ सबका विकास की बात करते है , अगर 10 सालो में काम किया होता तो यह सब करने की जरूरत नही पड़ती।ओवैसी ने कहा कि तीसरी बार मोदी सरकार नही आ रही है , वही पल्लवी पटेल ने भी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के मुस्लिम आरक्षण की समीक्षा को लेकर दिए बयान में कहा कि मेरी तो सलाह है कि मुस्लिम आरक्षण की समीक्षा करने से पहले जो उनके समाज मे आरक्षण को लेकर हो रहा है उसकी समीक्षा कर ले ,