मिर्ज़ापुर में आचार्य बालकृष्ण के जन्म दिन को जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया गया
मिर्ज़ापुर में आचार्य बालकृष्ण के जन्म दिन को जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया गया , युवा भारत पतंजलि की ओर से नगर के कजरहवा पोखरा स्थित सेंट जोसेफ हायर सेकेंडरी स्कूल में जन्म दिन को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया , इस अवसर पर युवा भारत के सभी पदाधिकारी ने विभिन्न औषधियों का वृक्षारोपण कर मीठीनीम गिलोय तुलसी एलोवेरा अश्वगंधा अजवाइन अजूबा जैसे विभिन्न व विशेष औषधियों के लाभ तथा उसकी विशेषता के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए सभी लोगों को उससे परिचित कराया , योग गुरु योगी ज्वाला ने कहा कि कलयुग में जब भी आयुर्वेद की बात आती है , तब आज के वर्तमान आयुर्वेद पुरोधा आचार्य बालकृष्ण का नाम आता है , जिन्होंने आज तमाम जंगल पहाड़ों शिखरों एवं हिमालयो से अतिविशेष औषधियों की खोज की है , जिससे आज के दौर में आम जनमानस अपने हर रोगों व दोषों जड़ी बूटी के माध्यम से दूर कर खुद के जीवन को स्वस्थ एवं समृद्ध बना रहे हैं ,
योग गुरु ने कहा कि एक छोटा सा उदाहरण अगर हम गिलोय का सेवन करते हैं तो याद होगा सभी को कोरोना जैसे भवाह की स्थिति में भी गिलोय का सेवन करने वाले लोग अपने को सुरक्षित रख पाने में सफल हुए , गिलोय मनुष्य के हर तरीके के पित्त एवं कफ को बैलेंस कर त्रिदोष का नाश करता है , साथ ही पुराने से पुराने रोग को भी दूर कर मनुष्य को पूर्ण रूप से स्वस्थ एवं निरोगी बनाता है , साथ ही उन्होंने अश्वगंधा के सेवन व लाभ के क बारे में बताते हुए कहा कि अश्वगंधा मनुष्य के हर प्रकार की नस नाड़ियों की समस्याओं को दूर करके उनके हड्डियों को मजबूत बनाता है साथ ही उनके अंदर घोड़े के जैसा सामर्थ्य प्रदान करती है , उसके भीतर पुरुषार्थ पैदा कर उन्हे पूर्णरूप से मजबूत बनाता है ,