मिर्ज़ापुर में अन्तर्राज्यीय चोर गैंग के पांच अपराधी गिरफ्तार 80 ग्राम सोना कई किलो चांदी सहित अन्य सामान बरामद
मिर्ज़ापुर पुलिस एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने आज अन्तर्राज्यीय चोर गैंग के पांच शातिर अपराधियो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 80 ग्राम सोना 3.750 किलो ग्राम चांदी सहित कई अन्य सामान के साथ एक मोटर साइकिल व एक कार को भी बरामद किया, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में थाना चुनार, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना चुनार, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने कुछ व्यक्तियों द्वारा चोरी के सामानों की बिक्री करते चुनार क्षेत्र के ग्राम पचरावं मोड के पास से 1. नत्थू प्रसाद उर्फ साहिल पुत्र महेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम भड़ाव थाना जन्सा जनपद वाराणसी, 2. आकाश पटेल पुत्र कैलाश पटेल निवासी ग्राम मंगलावीर थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी, 3. अमिताभ राजभर पुत्र राजेश कुमार निवासी ग्राम सारंगपुर थाना जन्सा जनपद वाराणसी, 4. सूरज रामाश्रय यादव पुत्र रामाश्रय यादव निवासी नवापुर बोइसर थाना पालघर जनपद पालघर महाराष्ट्र व 5. मनोज सेठ पुत्र छोटेलाल सेठ निवासी गंगापुर थाना रोहनिया जनपद वाराणसी पांचो लोगो को पकड़ लिया, कब्जे से पल्सर मोटरसाइकिल व डस्टर कार के अंदर आभूषण पीली धातु 80 ग्राम, आभूषण सफेद धातु 3.750 किलो ग्राम, सफेद धातु 06 सिक्का, 02 डीबीआर, पीतल के 120 किलो बर्तन, व अन्य सामान को बरामद किया, गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोगो का एक संगठित गिरोह है, जो दिन में चार पहिया वाहन से रेकी कर बन्द घरों की पहचान करते है, मौका देखकर हम लोग घरों के ताला तोड़कर आभूषण, बर्तन व कीमती सामानों की चोरी कर लिया करते है , हम लोग मिर्ज़ापुर व आसपास के जनपद वाराणसी, भदोही, सोनभद्र सहित महाराष्ट्र आदि स्थानों पर भी चोरी की घटना को अंजाम देते है ,