मिर्ज़ापुर में अखिलेश यादव के आगमन को लेकर सपा पदाधिकारियों ने तैयारियों का रूपरेखा को लेकर की बैठक
मिर्ज़ापुर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के फरवरी माह में आगमन को देखते हुए आज जिला कार्यालय लोहियाट्रस्ट पर पार्टी पदाधिकारियों ने बैठक कर तैयारियों का रूपरेखा तैयार किया, जिला पार्टी कार्यालय पर आज हुई मासिक बैठक में समाजवादी अनुसूचित जनजाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्यास जी गौड़ ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए पार्टी संगठन को बूथ स्तर से मजबूत करना है, बढ़ती महगांई और बेरोजगारी से जनता त्रस्त है भाजपा ने देश में नफरत का माहोल फैला रखा है, उन्होने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वह सभी अपने घरों पर पार्टी का झण्डा लगायें, राष्ट्रीय अध्यक्ष जी फरवरी में मिर्ज़ापुर में आ रहे है, आप लोग जन-जन के बीच जाकर सरकार की नाकामियो को उजागर करने का काम करे,
जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि पार्टी में रहकर पार्टी के अनुशासन में ही कार्यकर्ता लोगों के बीच जाएं, समाजवादी पार्टी के शासनकाल में गरीब, किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान, महिलाओं के लिए विकास कार्य किए गए हैं, प्रदेश में पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है, इसका लाभ आगामी लोकसभा चुनाव में मिलेगा, उन्होने कहा कि विकसित भारत के नाम पर प्रधानो को ठगा जा रहा है, सरकारी मशीनरी का दुरूप्योग कर भाजपा अपना प्रचार-प्रसार करने में लगी है, ऐसी सरकार को उखाड़ फेकने के लिए जनता को सड़क पर उतरना पड़ेगा, बैठक में लालचन्द कोल, अशोक यादव, मुन्नी यादव, आशीष यादव, सुरेन्द्र सिंह पटेल, रोहित शुक्ला, जवाहर लाल मौर्या, राजेश भारती, रामजी मौर्या, सतीश मिश्रा, परवीन बानो, चन्दन यादव, सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे ,