मिर्ज़ापुर में 28 व 29 अक्टूबर को दो पालियों में 15 केंद्रों पर होगी पी0ई0टी0 परीक्षा
मिर्ज़ापुर में 28 अक्टूबर व 29 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित पी0ई0टी0 परीक्षा शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के मद्देनजर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने परीक्षा केन्द्रो पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं परीक्षा केन्द्र प्रभारियो आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया हैं , उन्होने कहा कि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी , अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि अभ्यर्थियों का परीक्षा केन्द्र में प्रवेश के समय किसी भी तरह का मोबाईल फोन, आई पैड, पैन ड्राईव, हार्ड डिस्क, डेटा कार्ड, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाईस, ईयर फोन किसी भी तरह की हाथ की घड़ी, ए.टी. एम. कार्ड, कोई विद्युत सामग्री या तार, कोई भी सामग्री जो धातु से बनी हो, कान में लगी किसी भी तरह की मशीन, कागज पर बनी सारणियाँ, ग्राफ शीट, मानचित्र, स्लाइड रूल्स को ले कर परीक्षा केन्द्र के भीतर जाने की अनुमति नहीं होगी , अभ्यर्थी को एक फोटोयुक्त आईडी प्रूफ आधार कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/पेनकार्ड/पासपोर्ट/वोटर आईडी कार्ड की मूल प्रति भी साथ लाना आवश्यक हैं , दस्तावेज न होने की स्थिति में अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी , जनपद में कुल 15 परीक्षा केन्द्रो पर 26784 परीक्षार्थी शामिल होंगे ,