मिर्ज़ापुर में 25 हजार के इनामी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ दोनों पैरो में लगी गोली
मिर्ज़ापुर पुलिस की बीते देर रात्रि को 25 हजार के इनामी एक और बदमाश से मुठभेड़ हो गयी , पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के दोनों पैरो में गोली लगने से घायल हो गया , मिर्ज़ापुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बदमाशो से दो मुठभेड़ हुई , दोनो बदमाश बीते 25 अक्टूबर को थाना जिगना क्षेत्र में जुए के अड्डे पर हुई हत्या में मुख्य अभियुक्त बताए गए , पुलिस जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश अभिमन्यु सिंह उर्फ विशाल पुत्र धनराज सिंह निवासी कोटहॉ गौरा थाना जिगना के दोनों पैरो में गोली लगी है और इसका पूर्व में भी आपराधिक इतिहास था , बदमाश के पास से एक अवैध पिस्टल 32 बोर का दो खोखा और दो जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है , साथ ही एक अपाची मोटरसाइकिल बिना नंबर की बरामद की गई , इस इनामी बदमाश के ऊपर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आठ मुकदमे दर्ज है ,