मिर्ज़ापुर मुख्यालय पर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा
मिर्ज़ापुर जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट पर आज कांग्रेस नेताओ ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदर्शन कर नारे बाजी करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष शिव कुमार सिंह पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौपा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज कांग्रेस की जिला एवं शहर कमेटी के कार्यकर्ताओं प्रदर्शन करते हुए कहा कि विगत दिनों संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा भाजपा के नकली हिंदुत्व का पर्दाफाश किए जाने एवं भ्रष्टाचार सहित नीट के परीक्षाओं में अनियमिताओं और पेपर लीक का मुद्दा उठाकर उनके झूठे चेहरे को देश की जनता के सामने उजागर करने के काम किया , जिसके बाद से सत्ता पक्ष बौखलाया गया है , भारतीय जनता पार्टी से हम कांग्रेसी कार्यकर्ता डट कर मुकाबला करेंगे , अब इस आवाज को कोई दबा नहीं सकता है ,