मिर्ज़ापुर मुख्यमंत्री के मंदिर पहुचने से पहले बिना पास के मंदिर तक पहुचे स्कार्पियो को पुलिस ने हटाया
मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल में मुख्यमंत्री का काफिला मंदिर पहुचने के ठीक पहले बिना पास के एक स्कार्पियो मंदिर तक पहुच गया था , शक होने पर पुलिस अधीक्षक ने रोक किनारे लगवाया , जिसमे चार लोग सवार बताये जा रहे है , सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार काली खोह मोड़ से लेकर पुरानी व्हीआईपी मार्ग तक मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में भारी पुलिस और सुरक्षाबल की तैनाती के साथ ही कई जगह पर बैरिकेटिंग लगाया गया था , उसके बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला जब मिर्ज़ापुर से विन्ध्याचल दर्शन पूजन के पहुचने वाला था , तो बिना पास के एक सफेद रंग की स्कार्पियों पुरानी व्हीआईपी मार्ग तक पहुंच गयी , जब कि पीछे कुछ मीटर की दूरी पर ही मुख्यमंत्री का काफ़िला था , आनन फानन में मौके पर पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस के तमाम जवानों ने उस वाहन को रोककर किनारे पर खड़ा कराया गया , उसमें बैठे चार लोग बाहर निकले उनके पास भी कोई पास इत्यादि मौजूद नही था , हां वाहन पर भाजपा का झण्डा तथा एक स्टीकर जरूर लगा हुआ था , जबकि वहाँ मौजूद पत्रकारों को रोकने के लिए दर्जनों पुलिस कर्मी बल प्रयोग पर उतारू थे , रस्सी लगाकर पत्रकारों के लिए एक सीमा निर्धारित की गई थी , और बिना पास के एक वाहन मुख्यमंत्री के आगमन के ठीक पहले मंदिर तक घुस गया ,