मिर्ज़ापुर मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन ने की ब्रीफिंग
मिर्ज़ापुर लालगंज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन राम कुमार ने तमान पुलिस प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया , मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी सहित पीएसी बल के अधिकारी व कर्मचारीगण के साथ अपर पुलिस महानिदेशक जोन वाराणसी राम कुमार द्वारा मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल डा0 मुथुकुमार स्वामी बी, पुलिस उप-महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र आर.पी. सिंह, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, व पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के साथ ब्रीफिंग की गयी , ब्रीफिंग कार्यक्रम के दौरान जनपद एवं गैर जनपद से ड्यूटी के लिए आये पुलिस बल के अधिकारी एवं कर्मचारीगण को उच्चतम सुरक्षा श्रेणी व्यवस्था को देखते हुए लगी समस्त ड्यूटियों एवं रूट व्यवस्था के बारें में बिन्दुवार प्वाइंटो पर नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण को पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपनी-अपनी ड्यूटी का कुशलता पूर्वक निर्वहन करने के दिशा निर्देश दिये गये ,