मिर्ज़ापुर मुख्यमंत्री के आगमन पर जरूरी काम न हो तो बाहर न निकले कुछ रूट रहेगा बन्द
मिर्ज़ापुर कल यानी शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर अगर आपको जरूरी काम न हो तो बाहर न निकले क्यों कि कुछ रूट रहेगा बन्द जिससे आपको हो सकती है परेशानी , वैसे भी जिला प्रशासन ने भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा , कल दिनांक 24.09.2022 को मुख्यमन्त्री उ0प्र0 सरकार योगी आदित्यनाथ जी के प्रस्तावित जनपद आगमन एवं भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत प्रभावी यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जनपद में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबन्धित रहेगा , जिला प्रशासन की ओर से आमजन मानस से अनुरोध किया गया है कि पुलिस लाइन , तहसील चौराहा , भरुहना चौराहा , बरौधा कचार , राबर्टसगंज तिराहा , पथरहिया , बथुआ तिराहा तथा नटवा तिराहा आदि मार्गों पर अनावश्यक आवागमन से बचें ,