मिर्ज़ापुर मुंहकोचवां अन्नपूर्णा राइस मिल में शार्ट सर्किट से लगी आग से करोड़ों का नुकसान
मिर्जापुर थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के मुंहकोचवां में स्थित अन्नपूर्णा राइस मिल में शनिवार को शार्ट सर्किट से लगी आग से करोड़ों का नुकसान होने की बात बताई जा रही है , कल शनिवार को अन्नपूर्णा राइस मिल में शार्ट सर्किट होने की वजह से राइस मिल में आग लग गयी थी , जहा आग लगी थी वहां पर खाली बोरो का ढेर लगा था , बोरो में आग पकड़ने की वजह से बिकराल रूप धारण कर लिया था , सूचना मिलते ही मौके पर पहुची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाने में सफलता हासिल किया , लेकिन तब तक बिकराल रूप धारण किये आग ने अन्नपूर्णा राइस मिल में करोड़ों रुपए की मशीन और बोरे जलकर हुए खाक हो चुका था , फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग बुझाने में लगी रही तो वही राइस मिल में काम कर रहे वर्करों ने भी अपने अपनी जान पर खेल आग बुझाने में काफी मददगार साबित हुए ,