मिर्ज़ापुर माता के बड़े भक्त मड़िहान विधायक ने नवरात्र के प्रथम दिन विन्ध्याचल माँ के धाम में विधि विधान से किया पूजा पाठ
मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल माँ विन्ध्यवासिनी देवी के बड़े भक्त पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने आज नवरात्र के प्रथम दिन विन्ध्याचल पहुंचकर माँ के धाम में विधि विधान से पूजा पाठ करते हुए मातारानी का आशीर्वाद लिया, उसके बाद जनता दरबार मे लोगो की समस्याओं को सुनने के बाद अपने विधानसभा क्षेत्र में निकल गए, विधायक जी ग्राम गोल्हनपुर में सुभाष सिंह के निवास पर पहुंच उनके भतीजे के आकस्मिक निधन पर अपनी शोक श्रद्धांजली अर्पित कर, वापस नगर में भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे, जहा आयोजित कार्यक्रम "घटी जीएसटी मिला उपहार धन्यवाद मोदी सरकार" के तहत नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म पर प्रेस वार्ता कार्यक्रम में शामिल हुए, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं मिर्जापुर जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता, नंदी ने प्रेस वार्ता के दौरान जीएसटी रिफॉर्म पर विस्तृत चर्चा की, कार्यक्रम में जनपद के कई जनप्रतिनिधि व भाजपा जिलाध्यक्ष सहित भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे ,