मिर्ज़ापुर माँ विंध्यवासिनी देवी के गर्भगृह में चार करोड़ के स्वर्णपत्र जड़ने का कार्य आज से शुरू
मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल माँ विंध्यवासिनी देवी के गर्भगृह में आज से चार करोड़ के स्वर्णपत्र जड़ने का कार्य शुरू हो गया , गर्भगृह में साढ़े चार किलो सोना और 52 किलो चांदी से माँ विंध्यवासिनी गर्भगृह का गोल दरवाजा बनाया जा रहा है, हम आपको बता दे कि मुंबई में प्लास्टिक कारोबारी संजय सिंह जो मूल रूप से जनपद भदोही के रहने वाले है, उन्होंने अपने माता पिता के इच्छाओं के सम्मान में इस कार्य को संपादित कर रहे है , शुक्रवार की अपराह्न तीन बजे से यह निर्माण कार्य शुरू हो गया, जो प्रतिदिन तीन बजे से साढ़े पांच बजे तक किया जाने वाला कार्य लगभग सात से आठ दिनों में सम्पूर्ण हो जायेगा , शुक्रवार की सुबह लगभग दस बजे दानदाता संजय सिंह , नगर विधायक रत्नाकर मिश्र , अपर जिलाधिकारी शिवप्रताप शुक्ला , पंडासमाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी तथा दानदाता के पुरोहित चतुरानन्द मिश्र व अन्य लोग विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचकर गर्भगृह में पूर्व से लगाए गए चांदी के गोलद्वार जो चारो खंभों की जांच पड़ताल कारीगरों द्वारा की गई , गृभगृह के चार खंभों में से केवल दो को ही हटाकर नया लगाया जाएगा बाकी मां के विग्रह की तरफ के दोनो खंभे पूर्ववत रहेंगे , उसी के ऊपर स्वर्ण लगाने का काम किया जायेगा ,