मिर्ज़ापुर माँ दुर्गा का आशीर्वाद लेकर मोदी योगी के योजनाओ के प्रचार में निकले पूर्व मंत्री
मिर्ज़ापुर अहरौरा मंडल में आज पूर्व मंत्री मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यकाल की योजनाओ के प्रचार में निकले से पहले विधायक जी विधानसभा मझवा के ग्राम बरकछा में नवदुर्गा देवी मूर्ति के स्थापना एवं पूजन दिवस पर शामिल होकर माँ दुर्गा का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लेकर भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार करने के लिए अहरौरा मंडल के डीह सेक्टर मे घर-घर जाकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क अभियान चलाकर मोदी सरकार और योगी सरकार के योजनाओ की जानकारी दिया , इसी प्रकार अहरौरा के पियरवा का पोखरा क्षेत्र में घर-घर जाकर 09 वर्ष पूर्ण होने पर लोगो को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताते हुए पर्ची वितरित किया , लोकप्रिय विधायक रमाशंकर सिंह पटेल प्रचार करने के लिए जस जस आगे बढ़ते गये , भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आमजन मानस का काफिला उनके प्रचार प्रसार में बढ़ता गया ,