मिर्ज़ापुर माँ के धाम में उच्चन्यायालय प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने विन्ध्यवासिनी देवी के चरणों मे टेका मत्था
मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल माँ विन्ध्यवासिनी देवी के धाम मे आज उच्चन्यायालय प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने माँ के चरणों मे मत्था टेक लिया आशीर्वाद , उच्चन्यायालय के न्यायमूर्ति के विन्ध्याचल पहुचने पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पुष्पगुच्छ व माँ विन्ध्यवासिनी का चित्र भेंट कर अभिनन्दन किया , विन्ध्याचल शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर प्रशासनिक न्यायाधीश उच्चन्यायालय प्रभारी मिर्ज़ापुर विपिन चन्द्र दीक्षित व संजय सिंह न्यायमूर्ति उच्चन्यायालय ने सपरिवार माँ विन्ध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया , दर्शन पूजन का कार्य दोनों न्यायाधीशों को दो अलग अलग तीर्थ पुरोहितों राजमिश्र व दुर्वाषा द्विवेदी ने कराया , इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी शिवप्रताप शुक्ला , भूमिअध्यप्ति अधिकारी भरत लाल सरोज , क्षेत्राधिकारी सदर शैलेश चतुर्वेदी , सहायक सूचनाधिकारी ओमप्रकाश उपाध्याय के साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहे ,