मिर्ज़ापुर महिला द्वारा चैनल पर माँ दुर्गा के बारें में अपशब्दों का प्रयोग करने पर पुलिस ने महिला सहित 06 लोगो को किया गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर के थाना मड़िहान क्षेत्र की रहने वाली सरोज सरगम नामक महिला द्वारा अपने यूजर अकाउंट यूट्यूब में बीते तीन महीनों से कई गाने का वीडियो अपलोड किया गया, जिसमें आराध्य माँ दुर्गा के बारें में अपशब्दों का प्रयोग किया गया, जिससे हिन्दू सम्प्रदाय में आक्रोश को देखते हुए, पुलिस ने वीडियो को संज्ञान लेते हुए मड़िहान थाने में बीते 18 सितम्बर को मुकदमा दर्ज कर मामले में सीनियर ऑफिसर्स के डॉयरेक्शन में सर्विलांस टीम को पूरे मामले के इन्वेस्टिगेशन कराने के बाद आज मुख्य महिला आरोपी सरोज सरगम एवं सह-अभियुक्त उनके पति राममिलन बिन्द सहित उसके चार अन्य सहयोगियों को भी गिरफ्तार कर लिया, मिर्ज़ापुर एसएसपी सोमेन बर्मा ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा मुख्य आरोपी सरोज सरगम एवं सह-अभियुक्त उनके पति राममिलन बिन्द के साथ उसके चार अन्य सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया, महिला कुछ समय पहले बिरहा संगीत गाना गाती थी, पिछले तीन साल से PDA मिशन के लिए गाना गा रही है, महिला व उसके पति ने 10 महीने पहले अपना धर्म परिवर्तन कर ईसाई धर्म अपना लिया था, पुलिस ने पहले भी ऐसी वीडियो को डिलीट कराया गया था, लेकिन महिला द्वारा पुनः वीडियो को अपलोड कर दिया गया, इस गाने का बोल एक किताब से लिया गया है, जिसका नाम जिज्ञासा और समाघान बहुजन नायक महिसासुर है, किताब के संपादक है राजवीर सिंह यादव ये भी गिरफ्तारी की सूची में है, सीनियर ऑफिसर्स के डॉयरेक्शन में सर्विलांस टीम इन्वेस्टिगेशन एवं साइबर टीम द्वारा साक्ष्यों का विश्लेषण कर इन लोगो की गिरफ्तारी की गई है, अभी कुछ और लोगो की गिरफ्तारी होनी है, जांच में यह भी उल्लेखनीय है कि सरोज सरगम द्वारा करीब-15 बीघे से ज्यादा वन भूमि को अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया था, जिसको आज संयुक्त टीमों द्वारा मिलकर कब्जा मुक्त कराया गया,