मिर्ज़ापुर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर अधिकारियों ने नमन कर किया ध्वजारोहण
मिर्ज़ापुर 02 अक्टूब महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जनपद के अधिकारियों ने ध्वजारोहण किया , जिला कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने ध्वजारोहण किया , तो वही पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने पुलिस लाइन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को हर्षोंल्लास के साथ मनाया , सत्य एवं अहिंसा के प्रतीक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर पुलिस अधीक्षक ने महापुरुषों की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करते हुए सलामी देते हुए , समस्त अधिकारी कर्मचारियो को देश की आजादी और राष्ट्रीय एकता की रक्षा करने और भी मजबूत बनाने के लिए तन मन से योगदान करने और अहिंसा की राह पर चलकर विवादों को शांतिपूर्वक और संवैधानिक उपायों द्वारा हल करने की शपथ दिलायी ,