मिर्ज़ापुर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विन्ध्याचल में किया दर्शन पूजन
मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल माँ विन्ध्यवासिनी देवी के धाम में आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान परिवार संग विधिसम्मत मन्त्रोच्चार के साथ दर्शन पूजन किया , पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हमारे देश व प्रदेश पर माँ विन्ध्यवासिनी की कृपा बनी रहे , आज दोपहर बाद लगभग पौने चार बजे माँ विन्ध्यवासिनी देवी के दरबार में अपनी धर्मपत्नी के साथ पहुँचे थे शिवराज सिंह चौहान माँ के चरणों मे करीब बीस मिनट तक मन्त्रोच्चार के साथ पूजन किया , पत्रकारों के सवालों पर उन्होंने मात्र इतना कहा कि मैं माँ विन्ध्यवासिनी के दरबार मे पहली बार दर्शन करने आ पाया हूँ , इसके पूर्व कई बार मैंने यहाँ आने के लिए सोचा पर नही आ पाया , मैंने माँ से यही प्रार्थना किया कि हमारे देश , प्रदेश पर अपनी कृपा बनाएं रखें , मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार व पुलिसअधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने संयुक्तरूप से उंन्हे माँ विन्ध्यवासिनी का चित्र भेंटकर उनका अभिनन्दन किया , इस दौरान पुलिसअधीक्षक नगर संजय वर्मा , नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह , क्षेत्राधिकारी नगर प्रभात राय , क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन अजय राय , ईओ नगर पालिका अंगद गुप्ता , एसडीएम भरत लाल सरोज डॉग स्क्वायड , बमनिरोधक दस्ता सहित भारी भरकम पुलिस कर्मी उनकी सुरक्षा में तैनात रहे ,