मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक माँ विंध्यवासिनी देवी का आशीर्वाद लेने के बाद दर्जनों कार्यक्रम में किया शिरकत
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल लखनऊ से लौटने के बाद सर्व प्रथम गुप्त नवरात्र में विन्ध्याचल पहुंचकर माँ विंध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लेने के बाद विधायक जी अपने शुक्लहा आवास पर जनपद के अन्य विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आयी जनता की समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों से फोनवार्ता कर लोगो की समस्याओं का समाधान कराया, उसके बाद विधायक जी सोनभद्र, मिर्ज़ापुर जनपद सहित अपने विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण कर कही लोगो से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका हाल चाल लेने के साथ ही दर्जनों अन्य कार्यक्रम में शामिल हुए, चुनार के सिद्धनाथ दरी के पास वन विभाग रेंज में विधायक जी ने वृक्षारोपण करते हुए कहा कि सभी लोग अपने जीवन मे एक वृक्ष अवश्य लगाए , उसके बाद ग्राम गोपलपुर जुड़ियां, और ग्राम पियुरी में क्षेत्रीय ग्रामीणों के साथ क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा किया , दीप नगर बाजार मे टहलते हुए बाजारवासियो से मिलकर उनका हाल-चाल लिया , इसी तरह से ग्राम पटेहरा में पहुंचकर लोगो का हाल-चाल लिया, वहा से निकलकर सोनभद्र रावर्ट्सगंज के आर बैंक्विट मैरिज लॉन पहुंचकर एक भाजपा नेता के भतीजे की तिलक में शामिल हुए , उसके बाद बिरोही व नगर के साई गार्डन में लड़की की शादी में शामिल होकर अपना आशीर्वाद दिया ,