मिर्ज़ापुर मड़िहान पुलिस ने फरार चल रहे 25 हजार के ईनामिया अपराधी को किया गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना मड़िहान पुलिस ने फरार चल रहे रोहतास बिहार का रहने वाला 25 हजार के ईनामिया अपराधी को थाना मड़िहान क्षेत्र के ददरा पहाड़ी पुलिया के पास से वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया , पुलिस जानकारी के अनुसार संजीत लाल पुत्र बब्बनलाल जो अकोढ़ा थाना दिनारा जनपद रोहतास बिहार का रहने वाला है, थाना मड़िहान पर पंजीकृत मुकदमा धारा 395, 397, 412, 427 के साथ साथ 25 हजार रुपये का ईनामियां काफी दिनों से फरार चल रहा था , फरार अभियुक्त संजीत को मड़िहान क्षेत्र के ददरा पहाड़ी पुलिया के पास से वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया , पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा करते हुए आरोपी को जेल भेजा गया ,