मिर्ज़ापुर मड़िहान पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट मामले में फरार तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना मड़िहान पुलिस ने आज गैंगेस्टर एक्ट मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा , पुलिस जानकारी के अनुसार धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत थानाध्यक्ष मड़िहान-प्रदीप कुमार सिंह ने मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम के साथ पहुंचकर गैंगेस्टर एक्ट के तीन फरार अभियुक्तों 1.सपू उर्फ सफु नट पुत्र नबी नट, 2.नकबूल उर्फ मकबूल नट पुत्र लल्ली नट, 3.राजू नट पुत्र स्व0हमीद नट ग्राम देवरी कला थाना मड़िहान को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही करते हुए तीनो आरोपियों को जेल भेजा ,