मिर्ज़ापुर मड़िहान क्षेत्र से नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना मड़िहान क्षेत्र से आज पुलिस ने एक नाबालिग को भगाकर ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया , पुलिस जानकारी के अनुसार 21 सितम्बर को थाना मड़िहान क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में नामजद लिखित तहरीर दी थी , जिसके आधार पर धारा 363, 366 376 भादवि व ¾ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया था , आज मुखबिर की सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक मड़िहान विजय कुमार चौरसिया पुलिस बल के साथ पहुंचकर अभियुक्त विशाल सोनकर पुत्र बबलू सोनकर निवासी कन्हईपुर थाना मड़िहान को गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए जेल भेजा गया ,