मिर्ज़ापुर मड़िहान क्षेत्र से दहेज हत्या मामले में आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना मड़िहान क्षेत्र के रानी बाजार निवासी दहेज हत्या मामले में आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना मड़िहान पर 13 जून को छोटेलाल चौहान पुत्र स्व0 प्रभु निवासी बलिया खुर्द थाना चकिया जनपद चन्दौली द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध अपनी पुत्री को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने एवं उसकी हत्या कर देने के सम्बन्ध में तहरीर दिया था, जिसके आधार पर पुलिस ने धारा 498ए, 304बी भादवि व ¾ डीपी एक्ट में मामला पंजीकृत कर कार्यवाही करते हुए (मृतका का पति) आरोपी अजय चौहान पुत्र स्व0 रामलाल चौहान निवासी रानी बाजार थाना मड़िहान को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया ,