मिर्ज़ापुर मड़िहान क्षेत्र में ट्रैक्टर और ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक की मौत एक घायल
मिर्ज़ापुर थाना मड़िहान क्षेत्र के गोपलपुर गांव के पास लालगंज कलवारी मार्ग पर ईटा लादकर जा रहे ट्रैक्टर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार सड़क पर गिरे उसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से दो मोटरसाइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गयी, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, बताया गया कि एक ही मोटरसाइकिल पर तीनो युवक सवार थे, तीनों युवक कलवारी से दीपनगर की ओर जा रहे थे, इसी दौरान मड़िहान क्षेत्र के गोपलपुर गांव के पास ईट लादकर जा रहे ट्रैक्टर की मोटरसाइकिल से टक्कर हो गयी, उसी दौरान पीछे से आ रही ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गयी, जब कि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को मड़िहान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए भेजा, जहा डॉक्टरों ने युवक की हालत को गंभीर देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया, पुलिस ने दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा किया ,