मिर्ज़ापुर मड़िहान क्षेत्र में आभूषण व्यापारी को गोली मारकर लूट करने वाला 25 हजार का इनामिया पांचवा आरोपी गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना मड़िहान क्षेत्र में बीते जनवरी माह में आभूषण व्यापारी को गोली मारकर उसे लूटकर फरार चल रहा पांचवा आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा, हम आपको बता दें कि जनवरी माह में थाना मड़िहान क्षेत्र में एक आभूषण व्यापारी को गोली मारकर 6 अज्ञात लोगो द्वारा लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था , पुलिस ने लूट कांड में कुल 6 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस पहले ही कर चुकी थी, उसी लूट कांड में शामिल 5वा 25 हजार का इनामी आरोपी को थाना मड़िहान पुलिस, एसओजी टीम, व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा पकड़ लिया गया , उसके कब्जे से लूट के आभूषण व नगदी रुपये भी पुलिस ने बरामद किया, सीओ आपरेशन अमर बहादुर ने बताया कि थाना मड़िहान क्षेत्र में 15 जनवरी को अजीत कुमार केशरी पुत्र स्व0 महावीर केशरी निवासी दारानगर थाना मड़िहान एवं उसके भाई द्वारा कलवारी बाजार से दुकान को बन्द कर घर आते समय रास्ते में चार पहिया वाहन से ओवर टेक कर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर 30 हजार रुपये नगद व आभूषण से भरा बैग छीनकर फरार हो गए थे , इन मामले में चार लोगो को पहले ही गिरफ्तार कर करीब ₹ 08 लाख के आभूषण को बरामद कर जेल भेजा जा चुका है , उस लूटकांड के पांचवा 25 हजार का इनामी आरोपी बांके उर्फ बंगा चौधरी उर्फ शिव गोविन्द पुत्र स्व0बासदेव चौधरी निवासी लेवड़ा थाना नोखा जनपद रोहतास बिहार को थाना मड़िहान, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर कब्जे से अंगूठी व एक लॉकेट (पीली धातु) तथा ₹ 1500/- नगद बरामद किया, पुलिस द्वारा कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया ,