मिर्ज़ापुर मझवां विधानसभा में उपचुनाव होने से पहले 11 मुस्लिम बीएलओ को हटाने पर राजनीति गरमाई
मिर्ज़ापुर जनपद के मझवां विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव होने से पहले मझवां क्षेत्र में पहले से तैनात ग्यारह मुस्लिम बीएलओ के स्थान पर गैर मुस्लिम बीएलओ नियुक्त किये जाने पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजकर इसकी शिकायत किया , पत्र में लिखा कि मिर्जापुर मझवां विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव में पहले से तैनात मुस्लिम बीएलओ को हटाकर उनके स्थान पर गैर मुस्लिम बीएलओ को नियुक्त क्यों किया गया, श्याम लाल पाल ने विभिन्न बूथों के बीएलओ की सूची जारी कर मामले को संज्ञान में लेकर जांच कराने, व दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों को दण्डित करने की मांग किया, साथ ही जांच रिपोर्ट कार्यवाही से पार्टी को अवगत कराने की मांग की है , पत्र में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल
में लिखा है कि मझवां विधानसभा क्षेत्र में पहले से तैनात 11 मुस्लिम बीएलओ बदल दिये गये है, उपचुनाव से पहले धर्म के आधार पर बीएलओ का बदला जाना अलोकतांत्रिक, असंवैधानिक तथा निष्पक्ष चुनाव कराने पर प्रश्न चिन्ह लगाया जाना है, उन्होंने ये शिकायत मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 लखनऊ के.के. श्रीवास्तव, डॉ0 हरिश्चंद्र यादव एवं राधेश्याम सिंह को पत्र के माध्यम से की है ,