मिर्ज़ापुर मझवां विधानसभा के होने वाले उपचुनाव में कार्यकर्ताओ में दम भरने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव
मिर्ज़ापुर मझवां विधानसभा के होने वाले उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के तत्वाधान मे आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओ में दम भरने पहुंचे, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह उन्होंने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओ से एक जुट होकर आने वाले मझवां विधानसभा के उपचुनाव मे एनडीए प्रत्याशी को भारी मतो से जिताने की अपील किया , विधानसभा मझवां क्षेत्र के एक निजी होटल मे भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद एवं अरुण सिंह पहुंचे थे, उन्होंने कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी लोग एक जुट होकर आने वाले मझवां विधानसभा के चुनाव मे एनडीए के प्रत्याशी को भारी मतो से जिताएं, जिससे माननीय मोदी जी एवं माननीय योगी जी का हाथ मजबूत हो सके, कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष, विधायक सोनभद्र भूपेश चौबे सहित और भी लोग मौजूद रहे, उसके पहले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह मंडल लालगंज के दुबारकलां मे बड़ी संख्या मे लोगो को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई , जहाँ पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया था ,