मिर्ज़ापुर मझवां विधानसभा उपचुनाव के लिए सी0यू0, बी0यू0 व वी0वी0 पैट का हुआ प्रथम रैण्डमाइजेशन
मिर्ज़ापुर जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में आज एन0आई0सी0 में 397-मझवां विधानसभा उप निर्वाचन को निष्पक्ष, सकुशल व पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट तथा वी0वी0 पैट का प्रथम रैण्डमाइजेशन विभिन्न राजनैतिक दलो के पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया गया, इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रभारी अधिकारी ई0वी0एम0 बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी नरेन्द्र सिंह के अलावा जिला अध्यक्ष अपना दल एस इंजीनियर राम लौटन बिन्द, भारतीय जनता पार्टी से चन्द्रांशु गोयल, कांग्रेस पार्टी से छोटे खान, प्रोफेसर बी0 सिंह आम आदमी पार्टी, बासपा से अब्दुल समद राईन, सपा से झल्लूराम यादव मझवां सपा अध्यक्ष, प्रदेश सचिव आप सुनील कुमार पाण्डेय सहित अन्य राजनैतिक दलो के पदाधिकारी मौजूद रहें ,