मिर्ज़ापुर मझवां क्षेत्र में आज कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का संविधान सम्मान सम्मेलन में हुआ जमावड़ा
मिर्ज़ापुर मझवां विधानसभा क्षेत्र के कछवां गाँधी इंटर कॉलेज के मैदान में आज कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का संविधान सम्मान सम्मेलन में जमावड़ा हुआ , दरसल मझवां विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होने है, जिसका ऐलान भले ही अभी नही हुआ है, लेकिन उपचुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टी के नेताओ ने जोर आजमाइश शुरू कर दिया है, साथ ही एक दूसरे पर पलटवार और जीत का दावा भी होने लगा है , आज कांग्रेस की ओर से मझवां विधानसभा क्षेत्र में कछवां गाँधी इंटर कॉलेज के मैदान में संविधान सम्मान सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि देश के दलित,पिछड़े ,वंचित व सभी वर्ग के अधिकार एवं लोकतंत्र का अधिकार संविधान से ही मिलता है लेकिन आज संविधान को ही खत्म करने की साजिश हो रही है , सभी को एकजुट होकर संविधान की सुरक्षा का संकल्प लिया जाए, पांडे ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद चिंता जनक हो गया है, आम जनता पर पुलिस का अत्याचार बढ़ता जा रहा है, भाजपा और उसके सहयोगी दल के नेताओं के द्वारा लगातार जन नेता राहुल गांधी के खिलाफ हिंसा और अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है, यह निंदनीय है, उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी एवं महंगाई चरम पर है, भाजपा सरकार जनता का ध्यान न देकर, उन्हें धर्म और जाति में बांट रहीं हैं , कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री राजेश तिवारी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय सहित कई और दिग्गज नेता के साथ मिर्ज़ापुर के कांग्रेस नेता मौजूद रहे ,